शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं होली का त्यौहार – अमन सिंह

शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं होली का त्यौहार – अमन सिंह

दतिया। सत्येन्द्र रावत. होली के त्यौहार को देखते हुए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च दतिया। होलिका दहन के साथ प्रारंभ होने वाले तीन दिवसीय रंग पर्व होली के त्योहार को लेकर जिला पुलिस सतर्क नजर आई इसी को लेकर सांय 5:00 बजे जिला पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के नेतृत्व में स्थानीय राजगढ़ चौराहे से किला चौक होते हुए पूरे बाजार में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने कहा कि यह त्यौहार उत्साह और उमंग का त्यौहार है हम सबको आपसी सौहार्द एवं मेल मिलाप के साथ ही इस त्यौहार को मनाना चाहिए। श्री राठौर ने निर्देश दिए कि ड्यूटी पर तैनात हर पुलिस अधिकारी एवं जवान को पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी करना है एवं जिस अधिकारी एवं कर्मचारी को जो पॉइंट मिले हैं उसे वहीं पर ड्यूटी करना है अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि ड्यूटी में जो वाहन लगे हैं उनमें माइक के साथ साथ आवश्यक संसाधन पूरे हो। पुलिस कप्तान श्री राठौड़ के नेतृत्व में फ्लैग मार्च चौराहे से गांधी रोड, टाउन हॉल , बड़ा बाजार से किला चौक बिहारी जी मंदिर होते हुए पना राजगढ़ चौराहे पहुंचा ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews