तंबाकू नियंत्रण अधिनियम के तहत भाण्डेर में की गई चालानी कार्रवाई, लगाया जुर्माना

तंबाकू नियंत्रण अधिनियम के तहत भाण्डेर में की गई चालानी कार्रवाई, लगाया जुर्माना

दतिया, सत्येंद्र रावत| तंबाकू नियंत्रण अधिनियम (कोटपा एक्ट) के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए जिला स्तरीय तंबाकू नियंत्रण समिति दतिया के नोडल अधिकारी डॉ. के.के. अमरया, समिति सदस्य सहित थाना प्रभारी विजय लोधी के दल द्वारा सघन चालानी कार्यवाही को भाण्डेर कस्बे में अंजाम दिया। दल सदस्यों के परामर्श व चालानी कार्यवाही के उपरांत तम्बाकू विक्रेताओं ने बिना प्रदर्शन विक्रय न करने की सहमति जताई।

निगरानी दल द्वारा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु चालानी कार्रवाई में 19 विक्रेताओं पर कानूनी प्रावधान उल्लंघन करने पर 1540 रुपये का जुर्माना बसूल किया। दल सदस्यों द्वारा मास्क उपयोग न करने वालों को भी टोका और परामर्श किया।

जिला नोडल अधिकारी डॉ. के.के. अमरया ने देते हुए बताया कि कानून के तहत धारा 4 व 5 में चालानी कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा। मोहनीश दुबे ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार अधिनियम के तहत तैयार कार्ययोजना अनुसार प्रत्येक माह तैयार कार्ययोजना तंबाकू नियंत्रण अधिनियम के तहत जिले में चालानी कार्यवाही की जावेगी। ताकि हम अधिनियम के प्रावधानों को लागू कर सकें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews