दतिया को मिलेगी सौगात, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की ये बड़ी घोषणा

दतिया को मिलेगी सौगात, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की ये बड़ी घोषणा

दतिया, सत्येंद्र रावत। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chauhana) ने दतिया के सालौन बी को नवंबर में उप तहसील बनाने की घोषणा की है। इस अवसर पर उन्होने कांग्रेस और कमलनाथ को जमकर घेरा।

शुक्रवार को दतिया के सालौन बी ग्राम पहुंचे सीएम शिवराज ने संबोधन की शुरुआत ही सालौन बी को उप तहसील बनाने की घोषणा से की। शिवराज सिंह ने कहा कि कमलनाथ मेरे बारे में कहते हैं कि ऐसी एक्टिंग करता हूं कि सलमान और शाहरुख खान भी शरमा जाएं, कमलनाथ तुम्हें सलमान, शाहरुख और कैटरीना कैफ ही क्यों याद आते हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कश्मीर भारत का मुकुट मणि है, कांग्रेस अन्य दलों के साथ मिलकर कहती है धारा 370 हटना चाहिए, ये गद्दारी है। कांग्रेस नेताओं द्वारा रक्षा सरोनिया को गद्दार कहने पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अरे कांग्रेस के लोगों गद्दार रक्षा नहीं तुम हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि भांडेर में अभी तक करीब दो सौ करोड़ के विकास कार्य हो चुके हैं या होने हैं लेकिन ये तो ट्रेलर है फिल्म अभी बाकी है। कमलनाथ हमेशा पैसे की कमी का रोना रोते रहे हैं। शिवराज सिंह ने कहा कि ये चुनाव रक्षा सरोनिया का नहीं है हमारे मुख्यमंत्री बने रहने का चुनाव है। आप लोग रक्षा को जिताओगे तभी हम आगे मुख्यमंत्री रह पाएंगे ।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की तारीफ करते हुए कहा कि जब भी मुश्किल वक्त होता है नरोत्तम मिश्रा हमारे साथ होते हैं। नरोत्तम मिश्रा ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया इसलिए रक्षा सरोनिया ने कांग्रेस छोड़ी, कांग्रेस ने 15 महीने में क्या किया हिसाब दें हम अपने 5 महीने का हिसाब देने को तैयार हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews