कलेक्टर उतरे क्रिकेट की पिच पर, जमकर लगाये चौके छक्के

कलेक्टर उतरे क्रिकेट की पिच पर, जमकर लगाये चौके छक्के

दतिया। सत्येंद्र रावत ।

जबलपुर कलेक्टर भरत यादव आज दतिया जिले के ग्राम उदगुवां में पहुंचे जहां उन्होंने राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया..। आपको बता दे कि आईएएस भरत यादव दतिया के ग्राम उदगुवां के मूल निवासी है इसी गांव में रह कर उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा ग्रहण कर आगे की पढाई की है..। आज ग्राम वासीयों ने उन्हें राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में करने के लिए अपने ग्राम बुलाया था जिस पर उन्होंने आज गुना मेंट का शुभारंभ किया और क्रिकेट की पिच पर चौके छक्के भी लगाए वहीं उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा है कि युवा देश की रीड की हड्डी है और उन्हें ऐसे प्रयोजनों में निरंतर भाग लेते रहना चाहिए क्योंकि युवाओं से ही ऊर्जा मिलती है और तेज राज्य जिला का गांव तरक्की करता है..।

ग्राम वासियों ने भी श्री यादव का जमकर स्वागत किया और उन्हें गांव की समस्या से रूबरू कराया जिस पर उन्होंने ग्राम के लिए एक बेहतर खेल ग्राउंड बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर श्री यादव की पुरानी यादें ताजा हो गई और उन्होंने अपने उद्बोधन में यह भी कहा कि मैं बचपन में इसी प्ले ग्राउंड में खेलकर आगे बढ़ा हूं आप लोग भी मेहनत करें अच्छे कार्य करें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews