कलेक्टर ने बडौन कला लिंक सड़क मार्ग का दोबारा से निर्माण कराने का दिया आदेश

कलेक्टर ने बडौन कला लिंक सड़क मार्ग का दोबारा से निर्माण कराने का दिया आदेश

दतिया।सत्येन्द्र रावत।

जिला प्रशासन द्वारा बीते बुधवार को ग्राम बडौन कला लिंक सड़क मार्ग को यह कह कर तो दिया गया था की इस सड़क मार्ग से रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन किया जाता है। ग्राम बडोंकला लिंक सड़क मार्ग तकरीबन पांच ग्रामीण इलाकों का एप्रोच मार्ग था। इसके तोड़े जाने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई को गलत ठहराते हुए सड़क मार्ग के निकट धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। आक्रोशित ग्रामीण सड़क निर्माण की करते हुए जिला प्रशासन पर यह आरोप लगाए की जिला प्रशासन ने जबरन यह कार्रवाई की हुई है ।जबकि इस सड़क मार्ग को ग्रामीणों ने खुद का पैसा जमा करते हुए निर्माण कराया था। ग्रामीण इलाकों का आम जनजीवन सड़क मार्ग तोड़े जाने से खासा प्रभावित हुआ। शादी समारोह का सीजन होने के कारण ग्रामीण इलाकों में विवाह की तारीख नजदीक थी। इस कारण से ग्रामीण अधिक चिंतित होकर धरने पर बैठे रहे। जिला कलेक्टर रोहित सिंह में ग्रामीणों की इस मांग को जायज ठहराते हुए बड़ा फैसला लिया और ग्राम बडौन कला लिंक सड़क मार्ग का दोबारा से निर्माण कराने का आदेश किया। आक्रोशित ग्रामीणों के बीच धरना स्थल पर पहुंचे नायब तहसीलदार गोविंद सिंह ने ग्रामीणों के बीच पहुचे सड़क निर्माण कराए जाने की घोषणा की। अंतत है धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीणों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews