रतनगढ माता मंदिर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, दिये साफ सफाई के निर्देश

रतनगढ माता मंदिर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, दिये साफ सफाई के निर्देश

दतिया। सत्येन्द्र रावत।

जिला मुख्य दंडाधिकारी एवं जिला कलेक्टर रोहित सिंह ने बुधवार के दिन सेवड़ा क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे। सेवड़ा क्षेत्र के दौरे पर रहते हुये कलेक्टर रोहित सिंह ने रतनगढ़ माता मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और यहां पर पॉलिथीन में प्रसाद सामग्री बिक्रय होने पर अधिकारियों को साफ सफाई के साथ मंदिर परिसर को पॉलिथीन मुक्त बनाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि रतनगढ़ माता मंदिर परिसर पर आने वाले दर्शनार्थियों को सुविधाजनक सुविधाएं प्रदान करने के लिए अधिकारी हर संभव प्रयास करें और दुकानदार द्वारा प्रसाद बेच रहे पॉलीथिन का उपयोग करने पर रोक लगाई जाये। जिससे मंदिर परिसर में पॉलिथीन की गन्दगी नही फैले। कलेक्टर सिंह ने मंदिर प्रांगण को पॉलिथीन मुक्त बनाने के कड़े निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के साथ तमाम अधिकारियों के अलावा सेवड़ा अनुविभागीय अधिकारी राकेश परमार, तहसीलदार दीपक यादव, अतरेटा थाना प्रभारी परमानंद शर्मा उपस्थित रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews