कलेक्टर रोहित सिंह पहुँचे इंदरगढ़, स्कूलों का किया निरीक्षण

कलेक्टर रोहित सिंह पहुँचे इंदरगढ़, स्कूलों का किया निरीक्षण

दतिया। सतेंद्र रावत।

जिला कलेक्टर रोहित सिंह गुरुवार के दिन इंदरगढ़ कस्बे का दौरा किया। इंदरगढ़ में शासकीय विद्यालयो का निरीक्षण किया है। जहाँ कलेक्टर ने स्कूल प्राचार्य को साफ सफाई करने के निर्देश दिए है। जानकारी के अनुसार गुरुवार कलेक्टर रोहित सिंह द्वारा शा.उ.मा विद्यालय कुम्हेड़ी का निरिक्षण किया गया जिसमे कक्षा 12th के प्री बोर्ड परीक्षा चल रही थी | परीक्षा कक्ष में फर्नीचर होने के बाद भी परीक्षार्थी जमीन पर बैठे परीक्षा देते हुए पाए गये जिस पर कलेक्टर द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्राचार्य श्री आर.एस.दांगी को 1 वेतनवृद्धि रोकने का नोटिस जारी करने के निर्देश दिए | हायरसेकंड्री कुम्हेड़ी की बिल्डिंग का कार्य पूर्ण नहीं होना पाए जाने पर फ़ोन पर कार्यपालन यंत्री पी.आई.यू को फोन कर गुणवत्ता की जांच करते हुए काम जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए | कलेक्टर श्री रोहित सिंह द्वारा शासकीय हायरसेकण्ड्री ररुआराय का निरिक्षण कर 7th और 8th कक्षा के बच्चो को हिंदी पड़ाई एवं 10th कक्षा के बच्चो से सामजिक विज्ञान विषय पढाते हुए सवाल जबाव किये | कलेक्टर महो द्वारा स्वयं कक्षा में आकर समझाने से बच्चो बहुत उत्साहित नजर आये। परीक्षा का 100% रिजल्ट सुनिश्चित करने हेतु शिक्षकों को निर्देशित किया। कलेक्टर श्री रोहित सिंह द्वारा शा बालक उ.मा विद्यालय इन्दरगढ में चल रही प्री-बोर्ड परीक्षा का निरिक्षण किया जिसमे साफ़-सफाई न पाए जाने पर प्रभारी प्राचार्य श्रीमती राजश्री उपाध्याय को फटकार लगाते हुए एस.डी.एम एवं तहसीलदार को लगातार निरिक्षण कर साफ़-सफाई रखने हेतु निर्देशित किया। विद्यालय परिसर में 5th एवं 8th के प्रधानाध्याेपक की शाला प्रबंधन समिति के प्रशिक्षण का निरिक्षण किया जिसमे श्री सतीश तिवारी प्रधानाध्याीपक गुटखा खाते हुए पाए गए जिनको कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए एवं उन्हें भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न करने हेतु चेतावनी दी गयी | मौके पर एस.डी.एम् राकेश परमार, डी.पी.सी अशोक त्रिपाठी मौजूद रहे। कलेक्टर रोहित सिंह द्वारा ररुआराय , छिकाऊ एवं इन्दरगढ समिति का निरिक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम राकेश परमार, तहसीलदार दीपक यादव आदि अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews