बेलगाम हुए कांग्रेसी, फिर दी सार्वजनिक मंच से कलेक्टर, एसपी को धमकी

बेलगाम हुए कांग्रेसी, फिर दी सार्वजनिक मंच से कलेक्टर, एसपी को धमकी

दतिया, राहुल ठाकुर। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेसी इतने उत्साहित है कि सार्वजनिक मंच से वह कलेक्टर एसपी को चेतावनी देते नजर आ रहे है, वही एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें मंच से कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदर सिंह यादव प्रशासन को धमकाते नजर आ रहे है। वीडियो 27 अगस्त का बताया जा रहा है, जिसमें बस स्टैंड सेवड़ा पर सेवढा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन और आंदोलन किया गया था।

यह भी पढ़ें… DEWAS : फेरी वाले की मौत का मामला, SP ने किया तीन पुलिसकर्मियों को SUSPEND

वीडियो में अपने भाषण के दौरान दामोदर सिंह जमकर सरकार पर बिफरते नजर आ रहे है वही उन्होंने कलेक्टर एसपी पर भी निशाना साधा और संबोधित करते हुए आम सभा में यहां तक कह डाला कहा अमन सिंह तुमसे कह रहा हूं सुन लो यह बात अच्छे से रिकॉर्ड कर पहुंचा दो मैंने तो सुना है कि जरा सी आईपीएस होने की तो मर्यादा होगी कलेक्टर एसपी दोनों मंत्री के बेटों के सामने झुकते हो यहां हजारों लोग सड़कों पर उतर रहे है इनकी चिंता नहीं थी अरे नालायको ध्यान रखो सुधर जाओ नहीं तो कुछ दिन बाद जब हमारी सरकार बनेगी तो तुम्हें लूप लाइन में भी डालेंगे और तुम्हें कोर्ट में भी लटकाने का काम करेंगे,  सुधर जाएं कलेक्टर सुधर जाए एसपी, नहीं तो भूल जाए दतिया की पोस्टिंग और उनकी यह आखरी पोस्टिंग होगी उसके बाद मंत्री के यहां चप्पले उठाने का काम करना पड़ेगा। दामोदर सिंह का यह वीडियो पिछले दो दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews