उपचुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, भांडेर की जिम्मेदारी विधायक घनश्याम को मिली

उपचुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, भांडेर की जिम्मेदारी विधायक घनश्याम को मिली

दतिया/सत्येन्द्र रावत

प्रदेश में विधानसभा उप चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने सभी 22 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपना शुरू कर दिया हैं। दतिया की भांडेर सीट को उप चुनाव में कांग्रेस की झोली में फिर से लाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री व पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह से फोन पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ग्वालियर चंबल क्षेत्र की उन सभी सीटों का फीडबैक लिया जहां उप चुनाव होना हैं। उन्होंने विधायक घनश्याम सिंह को भांडेर उप चुनाव के लिए जुट जाने की बात कही।

आधा दर्जन नेताओं ने जमा कराए बायोडाटा
भांडेर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर दावेदार सक्रिय हो गए हैं। अब तक आधा दर्जन से अधिक दावेदारों ने विधायक घनश्याम सिंह के समक्ष अपनी दावेदारी पेश की तथा कई दावेदारों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष नाहर सिंह यादव को बायोडाटा जमा किए हैं।
इन लोगों ने जमा कराए बायोडाटा भगवानदास पटवा पूर्व मंडी अध्यक्ष, एडवोकेट प्रीतम शामिल हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews