कांग्रेस विधायक ने क्षेत्रवासियों को दी बड़ी सौगात

कांग्रेस विधायक ने क्षेत्रवासियों को दी बड़ी सौगात

दतिया। सत्येंद्र रावत ।
सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह के सक्रिय प्रयासों से सेंवढ़ा नगर वासियों को एक और बड़ी सौगात मिली हैं। सेंवढ़ा नगर के लिए 23 करोड़ रुपए की लागत से जलावर्धन योजना को शासन ने स्वीकृत कर टेंडर प्रक्रिया जारी कर दी है। फरवरी अंत तक टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होगी और मार्च 20 से जलावर्धन योजना का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जलावर्धन योजना का कार्य पूर्ण होने से सेंवढ़ा नगर की पेयजल समस्या का स्थाई निराकरण होगा।

मालूम हो कि कुछ वर्षो से लंबित पड़ी सेवढ़ा नगर की जलावर्धन योजना को शुरू करने में वल्ड बैंक की टीम ने ओवजेक्शन लगाए थे। जिससे नगर की जलावर्धन योजना ठंडे बस्ते में पड़ी थी। विधायक निर्वाचित होने के बाद विधायक घनश्याम सिंह ने इस कार्य को अपनी प्राथमिकता सूची में लिया। जलावर्धन योजना की तकनीकी स्वीकृति में वर्ल्ड बैंक के अधिकारियों द्वारा लगाए गए ओवजेक्शनों को शार्ट आउट कराने पिछले महीने सेवढा विधायक घनश्याम सिंह ने नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री जयवर्धन सिंह से मुलाकात की थी। मंत्री जयवर्धन सिंह ने सेंवढ़ा नगर की जलावर्धन योजना की स्वीकृति में आ रही बाधाओं के निराकरण के लिए ततपरता दिखाते हुए दूसरे दिन ही नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं वर्ल्ड बैंक के अधिकारियों के साथ विधायक घनश्याम सिंह की उपस्थिति में वैठक आहूत की थी। बैठक में वर्ल्ड बैंक के अधिकारियों द्वारा सेंवढ़ा नगर की जलावर्धन योजना की स्वीकृति में रहे अवरोधों को उल्लेखित किया, जिन्हें विधायक घनश्याम सिंह के द्वारा हल करा देने का आश्वासन दिया था। इसके बाद नगरीय प्रशासन विभाग की टीम सक्रिय हुई। कुछ दिन पहले नगरीय प्रशासन विभाग की टीम ने सेंवढ़ा नगर का दौरा कर जलावर्धन योजना की डीपीआर तैयार की इसके बाद टेंडर जारी कर दिए गए।

जलावर्धन योजना में यह हैं खास-
1- सिंध नदी पर सनकुआँ पर दोनों पुलों के बीच स्टॉप डेम बनेगा। यहां से पानी लिफ्ट कर फिल्टर प्लांट पर लाया जाएगा।
2 -राज राजेश्वरी मन्दिर के पास फिल्टर प्लांट बनाया जाएगा।
3 -दो नवीन टँकीया बनेगी।
4- पूर्व से अंगद सरकार मन्दिर के पास बनी पानी की टँकी का जीर्णोद्धार होगा।
5 -पूरे नगर में पेयजल वितरण के लिए नवीन पाइप लाइनें डाली जाएगी।
6- सनकुआँ से 2 किमी पहले नगर के सायनी मोहल्ला से नदी में मिलने वाले नाले के पानी के ट्रीटमेंट के लिए 80 लाख रुपए की लागत से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनेगा, जिसमें नाले के पानी का ट्रीटमेंट कर नदी में छोड़ा जाएगा।

पहली बार होगा ऐसा-
जलावर्धन योजना की पाइप लाइन डाले जाने के कारण जहां भी शासकीय जगह पर खड़े होकर व्यवसाय करने वाले ढेले वाले,फेरी वाले डलिया वालों को जितने दिनों तक उनका व्यवसाय प्रभावित होगा उन्हें प्रतिदिन 300 रुपए के हिसाब से मुआबजा दिया जाएगा। इसके लिए डेढ़ करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews