उपचुनाव से पहले सरगर्मी तेज,कांग्रेस ने कहा-“वोट का सौदा करने वालों को जनता सबक सिखाएगी”

उपचुनाव से पहले सरगर्मी तेज,कांग्रेस ने कहा-“वोट का सौदा करने वालों को जनता सबक सिखाएगी”

दतिया/सत्येन्द्र सिंह रावत

भांडेर विधानसभा के दौरे पर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदर सिंह यादव ने कहा कि वोट का सौदा करने वाले को भांडेर की जनता सबक सिखायेगी। उन्होने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के टिकिट और मेरे जैसे कार्यकर्ताओं की गारंटी के कारण संतराम सरोनिया को 73 हजार से अधिक वोट भांडेर विधानसभा से मिले थे और लगभग 42000 वोट से उनकी जीत हुई थी। सिरोनिया ने कमलनाथ की सरकार गिराने का जो घृणित पाप किया है उससे न सिर्फ उसने खुद को बेचा है बल्कि भांडेर क्षेत्र के उस मतदाता के वोट का भी सौदा किया है जिसने बड़ी उम्मीद और अपेक्षा के साथ उसको चुना था।

दामोदर सिंह यादव ने कहा कि संतराम सिरोनिया के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया छोटे स्वार्थों की पूर्ति के लिए अपनी मां जैसी पार्टी को धोखा देकर गरीब और किसानों की हितेषी कमलनाथ सरकार को गिराने के लिए हर विधायक का 35 करोड़ से लेकर 55 करोड़ तक का सौदा किया गया है। अगर भांडेर क्षेत्र की जनता सिरोनिया को वोट देकर विधायक नहीं बनाती तो उनकी हैसियत करोड़ों की तो क्या सैकड़ों की भी नहीं होती। इसलिए जो भी सौदेबाजी करके चुनी हुई सरकार को गिराकर लोकतंत्र की हत्या की गई है उसके पीछे जनता के वोट की सौदेबाजी ही करना ही उनका मुख्य उद्देश रहा है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदर सिंह यादव ने भांडेर क्षेत्र के ग्राम मैंथाना, तीदारा स्थान, गोदन, उड़ीना एवं कर्रा में ये बातें कही। उन्होने कहा कि जिस समय भारतीय संविधान की संरचना बाबा साहब अंबेडकर ने की थी उस समय गांव में रहने वाले किसान और गरीब को एक ही ताकतवर हथियार दिया था और उस हथियार का नाम वोट है ।और उसी वोट का सौदा करने वाले लोगों ने भांडेर क्षेत्र की जनता के साथ ना सिर्फ धोखेबाजी की है बल्कि उनके साथ बड़ा छलावा भी किया है। इसलिए यह चुनाव कांग्रेस पार्टी और उसका कार्यकर्ता कम और उससे भी ज्यादा क्षेत्र की जनता इस चुनाव के लिए बेताबी से इंतजार कर रही है।

उन्होने कहा कि कांग्रेस से 5-6 लोग प्रमुखता से टिकिट मांग रहे हैं, प्रत्याशी कोई भी हो इस बार जनता प्रत्याशी को देखकर नहीं बल्कि भाजपा को हराने और लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए मतदान करेगी। और कमलनाथ जैसे अच्छे मुख्यमंत्री को दोबारा सत्ता में आसीन करने के उद्देश्य से भी भारी मतदान भांडेर क्षेत्र की जनता करेगी। इस अवसर पर यादव समाज के जिला अध्यक्ष रामकिशोर यादव भांडेर से पूर्व में बी.एस.डी. प्रत्याशी रहे नारायण बौद्ध अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रांतीय संयोजक भानू ठाकुर पूर्व तहसीलदार सी.एल बौद्ध जगन्नाथ अहिरवार, सेवड़ा जनपद उपाध्यक्ष केशव सिंह यादव, भांडेर के पूर्व प्रत्याशी अन्नू भारती, नासिर बख्श मंसूरी, गुड्डा यादव पाली, गुड्डन परासरी, शिशुपाल बाहुबली, मेजर यादव, आनंद महाराज रतनगढ़, सहित दर्जनों नेताओं ने अपनी बात रखी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews