
दतिया। सत्येन्द्र रावत। मध्यप्रदेश सरकार के आदेशानुसार नगर निकायों के कार्यों की गतिशीलता हेतु अनुभाग में पदस्थ प्रभारी अधिकारी को निकायों का भी प्रशासनिक अधिकारी बनाया गया है। तारतम्य में सेवढा अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राकेश सिंह परमार ने इन्दरगढ़ नगर परिषद का प्रभार आज गृहण किया है। गौरतलब है कि श्री परमार जब से सेवढा एसडीएम के रूप में आए हैं, दिनों दिन जहाँ आम जनता के बीच उनकी लोकप्रियता का ग्राफ ऊपर उठता जा रहा है, वहीँ अवैध कृत्यों के बिरुद्ध भी निरंतर क्रियाशील हैं। अवैध उत्खनन के बिरुद्ध कई बार उन्होंने मध्यरात्रि को भी घने जंगलों में छापेमारी कर अवैध रूप से रेत ले जा रहे वाहनों को जप्त कर , मार्ग में खंदि खुदवाकर उस पर रोक लगा कर खनिज माफिया को आघात पहुँचाया है। बिगत दिनों इन्दरगढ़ में चलाए गए अतिक्रमण बिरोधी अभियान में यहाँ की जनता में उनका मानवीय एंगल भी सामने आगया था जिससे उन्हें नगर परिषद का प्रभारी अधिकारी बनाए जाने से हर्ष है।
निदेशक और संपादक

