बीजेपी की दो टीमों के बीच खेला गया क्रिकेट मैच, युवा नेता ने खूब चलाया बल्ला

बीजेपी की दो टीमों के बीच खेला गया क्रिकेट मैच, युवा नेता ने खूब चलाया बल्ला

दतिया, सत्येंद्र रावत। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (bjp) के युवा नेता डॉ सुकर्ण मिश्रा (sukarn mishra) द्वारा ग्राम सोनागिर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट (cricket) का शुभारंभ किया गया। युवा मोर्चा दतिया और भाजपा बड़ौनी मंडल के बीच मैच खेला गया जिसमें युवा मोर्चा की ओर से डॉ सुकर्ण मिश्रा ने बेहतरीन बल्लेबाजी की एवं दो विकेट भी लिए। वहीं भाजपा बड़ौनी मंडल को 6 ओवर में 83 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में भाजपा मंडल ने 6 ओवर में 81 रन ही बना सकी और 2 रन से युवा मोर्चा दतिया की टीम विजयी रही। मैच का मैन ऑफ द मैच अमित दांगी को दिया गया।

मैच के बाद सुकर्ण मिश्रा ग्राम हतलई पहुंचे, जहां पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके पश्चात उन्होने बिजली विभाग की बाउंड्री वॉल का भूमि पूजन किया और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा दतिया में चारों और विकास ही विकास हो रहा है। आने वाले समय में गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा शहर को और सौगात देंगे जिससे हमारा दतिया प्रदेश में नंबर वन बनने की ओर अग्रसर होगा।सुकर्ण मिश्रा ने मां रतनगढ़ वाली माता के दरबार में पहुंचकर पूजा अर्चना भी की।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews