दतिया में युवक ने तमंचा लेकर डांसर के साथ लगाए जमकर ठुमके, वीडियो वायरल

datia news

Datia News : मध्य प्रदेश के दतिया जिले में तमंचे पर डिस्को का एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। जिसमें एक युवक हाथ में तमंचा लेकर बार बाला के साथ फिल्मी गानों पर ठुमके लगाते हुए दिखाई दे रहा है। जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि बडोनी थाना के कुरथरा ग्राम में 26 दिसंबर को कुशवाहा मोहल्ले में एक ग्रामीण के यहाँ दस्टोन समारोह का आयोजन किया गया था। और इस क्रायक्रम में बार बालाओं को बुलाया गया था। वहीं गाँव का बदमाश युवक नशे में तमंचा लेकर मंच पर पहुंच गया और हाथ में तमंचा लहराते हुए बार बाला के साथ डांस करने लगा।

इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर उसे इंटरनेट पर अपलोड कर दिया। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस तरह का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दतिया से सत्येन्द्र रावत की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”898391096″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews