2 बजे के बाद बाजार बंद हुआ तो आनन-फानन में आया कलेक्टर का नया आदेश

2 बजे के बाद बाजार बंद हुआ तो आनन-फानन में आया कलेक्टर का नया आदेश

दतिया। सत्येंद्र सिंह रावत| सोमवार को दतिया के बाजार में दो बजे के बाद बाजार बन्द होने के बाद व्यापारियों में असमंजस की स्थिति बन गई है। उल्लेखनीय है कि गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के द्वारा सिंधी समाज व्यापारियों के आग्रह पर सुबह 7 बजे से शाम 7 तक कर दिया था। लेकिन दो बजे के बाद बाजार बंद हुआ तो व्यापारियों में गृहमंत्री के घोषणा की चर्चा होने लगी। दुकाने बन्द करते हुए बाजार में चर्चा हो रही थी कि गृहमंत्री ने 7 से शाम 7 बजे तक बाजार खुलने की घोषणा की है फिर क्यों बाजार बंद कराया जा रहा है। यानी कि कुछ दुकानदार ने स्वेच्छा से बाजार बंद कर दिया तो कुछ व्यापारी बाजार खुलने की पक्ष में दुकाने खोले रहे। इसके बाद कलेक्टर ने बाजार बन्द होने की जानकारी पर आनन फानन में सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक बाजार खुले जाने का नया आदेश जारी कर दिया है। इसके बाद पूरा बाजार पुनः खुल गया।

शहर में नए आदेश से पूर्व मौखिक रूप से मुनादी भी करा दी गई कि बाजार सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक संचालित हो सकेगा। सुबह से कलेक्टर ने नही किया था कोई भी आदेश जारी। शाम 7 बजे तक बाजार खुलने के कलेक्टर के निर्णय का कई व्यापारियों ने किया विरोध।व्यापारियों का कहना है की जिले में इस समय कोरोना के मरीज भी काफी संख्या में निकल रहे हैं जिसको देखते हुए दोपहर 2 बजे तक का ही समय था सही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews