दतिया : पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में फायरिंग, एक की मौत, एक घायल

दतिया : पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में फायरिंग, एक की मौत, एक घायल

दतिया,सत्येंद्र रावत। दतिया के दुरसड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बागोरधन में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जबरदस्त फायरिंग हुई। यह फायरिंग ग्राम के ही दो यादव परिवारों में हुई है जिसकी शुरुआत महिलाओं में हुए विवाद का कारण बताया जा रहा है। वही पुराने विवाद ने इसमें आग में घी का काम किया। जिससे विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि दोनों पक्षों की ओर से बंदूकें तन गई और जबरदस्त फायरिंग हुई।

[dgv_vimeo_video id=”675431853″]

यह भी पढ़े…MP के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, मंत्री का सख्त रुख, जारी किए निर्देश

हम आपको बता दें कि फायरिंग में मुन्नू पत्नी रामसहाय जहां घायल हुई है वहीं दूसरे पक्ष की राम देवी पत्नी चंदू यादव की मौके पर ही मौत हो गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल व मृतक को जिला चिकित्सालय पहुंचाया है और मामले की जांच कर रही है फिलहाल फायरिंग करने वाले आरोपी मौके से फरार हैं।

[dgv_vimeo_video id=”675431641″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews