Datia: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया पौधरोपण, जरूरतमंदों को बांटी राहत सामग्री

Datia: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया पौधरोपण, जरूरतमंदों को बांटी राहत सामग्री

दतिया| सत्येंद्र सिंह रावत| शनिवार को गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा सुबह 9:30 बजे दतिया निवास पर पहुंचे जहां पर उपस्थित आम नागरिकोंओ से मुलाकात की एवं उनकी समस्याएं सुनी| इसके बाद गृह मंत्री मिश्रा ने पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की| डॉ मिश्रा इसके बाद दतिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गंगारी और लरायटा में पहुंचे जहां पर आयोजित पौधारोपण और राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए |

ग्राम गगारी और लरायटा में उन्होंने पौधारोपण किया एवं जरूरतमंद नागरिकों को राहत सामग्री वितरण की | गृहमंत्री ने उपस्थित ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा वृक्षारोपण से मनुष्य के जीवन को नई गति एवं संतुलित माहौल मिलता है व्यक्ति को अपने जीवन काल में कम से कम 5 पौधे लगाना चाहिए जिससे आने वाले समय में उन हरे-भरे पौधों का स्वच्छ वातावरण आने वाली युवा पीढ़ी को मिल सके | जिस क्षेत्र में पेड़ पौधे अधिक होते हैं वर्षा वहां पर अधिक होती है और उस क्षेत्र का वातावरण स्वच्छ रहता है| आओ हम सब मिलकर पौधे लगाएं |

डॉ मिश्रा ने दोपहर 3:30 बजे समाजसेवी अमित महाजन दीपू सचदेवा अरुण तिवारी की टीम के साथ दतिया नगर की वार्ड 31 भांडेर रोड सेवा बस्ती मे पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों में दाल चावल गेहूं तेल नमक मिर्ची धनिया राहत सामग्री के पैकेट वितरण किये इसके पश्चात ग्रहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा उपस्थित नागरिकों के हाथों सैनिटाइजर कराया एवं सभी नागरिकों से कहा स्वस्थ रहें और सुरक्षित रहे। साथ में भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया पूर्व विधायक श्रीमती रक्षा संतराम सिरौनिया पूर्व विधायक प्रदीप अग्रवाल सहित समाजसेवी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews