Datia: सब्जी मंडी पहुंचे गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, गरीबों को उनका हक दिलाने का किया वादा

नरोत्तम

दतिया,सत्येन्द्र रावत। मध्य प्रदेश के गृह जेल विधि विधाई संसदीय कार्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (dr. narottam mishra) अपने विधानसभा क्षेत्र दतिया (datia) में तीन दिवसीय दौरे पर है। इस दौरान मंत्री डॉक्टर मिश्रा ने अपने निवास पर आमजन (common man) की समस्याओं को सुना और जिला अधिकारियों (officers) को निराकरण (solution) के निर्देश जारी किए।

यह भी पढ़ें… MP News: सीएम शिवराज का बड़ा बयान- इस तारीख से शुरू होंगे प्रदेश में Transfer

जीनत मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा लॉकडाउन से परेशान सब्जी मंडी में फुटकर सब्जी की डलिया लगाने वाले विक्रेताओं से मिले उन्होंने उनकी समस्याओं को जाना और तत्काल ही दतिया नगर पालिका सीएमओ को निराकरण के निर्देश दिए। मौके पर उन्होंने तीस लाख की लागत से सब्जी मंडी और 10 लाख की लागत से सुलभ कॉम्प्लेक्स बनाने की घोषणा की।उन्होंने दतिया नगर पालिका सीएमओ से कहा है कि इसकी कार्रवाई आज से ही शुरू करें।

यह भी पढ़ें… MP Board: 12वीं के परीक्षा परिणाम को लेकर मंत्री परमार का बड़ा बयान, फार्मूला नहीं होंगे लागू

आपको बता दें दतिया में अधिकांश फुटकर सब्जी विक्रेता कुशवाहा समाज के हैं उनके द्वारा मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा को समस्याओं से अवगत कराया गया था। वे समस्या निराकरण के लिए मौके पर पहुंचे सभी सब्जी विक्रेताओं से मिले और समस्याओं को जानकर तत्काल निराकरण भी किया। मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा की इस कार्यशैली से सब्जी विक्रेता काफी खुश नजर आए।

[dgv_vimeo_video id=”564548199″]

[dgv_vimeo_video id=”564548575″]

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews