दतिया जिला चिकित्सालय में नकाबपोश बदमाशों ने जमकर किया बवाल, मरीज के अटेंडर से की मारपीट

दतिया के उपराय के जिला अस्पताल परिसर में नकाबपोश बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। ये मामला जमीनी विवाद का है। जिसपर कोतवाली थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Datia

मध्य प्रदेश के दतिया स्थित गोराघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम उपराय के जिला चिकित्सालय में नकाबपोश बदमाशों द्वारा हंगामा किए जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक अस्पताल परिसर में लगभग 10 से 15 बदमाशों में घुसकर जमकर हंगामा मचाया और मरीज के अटेंडर के साथ मारपीट भी की।

जैसे ही ये नकाबपोश बदमाश अस्पताल में पहुंचे मौके पर अफरा तफरी मच गई। यह बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है। जहां खेत की जुताई को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। यह मामला केवल खेत तक ही सीमित नहीं रहा बल्कि अस्पताल में उपचार करा रहे घायलों पर वापस हुए हमले तक पहुंच गया।

दतिया जिला अस्पताल में जमकर हंगामा

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें मकान बांधकर अस्पताल में पहुंचे बदमाश जमकर तांडव मचाते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, उपराय गांव में हुए ब्रदर हमले के मामले में घायल वृद्ध का इलाज चल रहा था। तभी दूसरे पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे और मरीज के अटेंडर के साथ मारपीट कर मौके से फरार हो गए। मामला सामने आई कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक उपराय गांव के रहने वाले बृजकिशोर बुधवार को अपने खेत में जुताई करने के लिए गए थे। इस जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। जब उन्होंने खेत जोतना शुरू किया तो दूसरा पक्ष के लोग वहां पहुंच गए और काम रोकने की कोशिश करते हुए विरोध जताने लगे।

कहासुनी होते होते यह विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि दूसरे पक्ष के बलवान और उसके साथियों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट के दौरान बृजकिशोर के बुजुर्ग पिता घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए उसे इलाज अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल परिसर में हंगामा

यह मामला खेत में हुए हमले तक ही सीमित नहीं रहा। विवाद के बाद जब घायल का अस्पताल में रात चल रहा था तब 10-15 नकाबपोश बदमाश अस्पताल परिसर में दाखिल हुए। इन्होंने पीड़ित पक्ष के साथ मारपीट करें जमकर हंगामा किया। ये नजारा देख कर अस्पताल में अफरा तफरी की स्थिति बन गई।

पुलिस का क्या कहना

मामले की जानकारी लगती है पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों को कोतवाली थाना लेकर आया। पुलिस का कहना है कि विवाद का कारण पता करने की कोशिश की जा रही है। पीड़ित पक्ष का आवेदन ले लिया गया है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सतेंद्र रावत की रिपोर्ट
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews