
दतिया। सत्येन्द्र सिंह रावत।
मध्यप्रदेश के दतिया जिले में महिला ने शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। आग लगने से महिला 50% तक जल गई। घटना गोराघाट थाना क्षेत्र की है.। फिलहाल आग के कारणों का पता नही चल पाया है।
दरअसल गोराघाट थाना क्षेत्र की हंड्रेड डायल सूचना मिली थी ग्राम सुनारी में एक महिला ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली है ।सूचना पर पहुंची डायल हंड्रेड में महिला को हेतु जिला चिकित्सालय दतिया पहुंचाया ।डायल हंड्रेड पर पदस्थ चालक गिर्राज शर्मा एवं आरक्षक इंदल सिंह सेंगर ने बताया कि महिला ने लगभग दोपहर 12:00 बजे अज्ञात कारणों के चलते मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली थी जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

