प्रशासन की टीम ने प्रतिष्ठानों पर मारा छापा, नोटिस थमाकर वसूला जुर्माना

प्रशासन की टीम ने प्रतिष्ठानों पर मारा छापा, नोटिस थमाकर वसूला जुर्माना

दतिया।सत्येंद्र रावत ।
दतिया शहर में बुधवार के दिन पॉलिथीन उपयोग करने के लिए कलेक्टर द्वारा बनाई गई टीम ने दुकानों पर की छापामार कार्रवाईl टाऊन हाल बजार मे कई दुकानदार पॉलिथीन मैं सामान बेचते हुए नजर आएl सुबह मौके पर पहुंचे सीओ धनंजय मिश्रा नगरपालिका टीम कोतवाली बल के साथ दुकानदारों की पॉलिथीन जप्त की।और नोटिस थमाया जुर्माना वसूला 200 से 500 तक का जुर्माना दुकानदारों पर किया गया प्रतिदिन हिदायत दी जा रही है कि पॉलीथिन का उपयोग नहीं करें वरना कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बिहारी जी मार्ग पर दुकान संचालक घरेलू सिलेंडर का उपयोग कर रहे दुकानदार के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। इस दौरान टीम में सीईओ धनंजय मिश्रा, नगर पालिका सीएमओ बाबूलाल कुशवाह, राजवीर सिंह राय, रहीस कुरैशी सहित पुलिस कोतवाली पुलिस बल मौजूद रहा। कलेक्टर द्वारा बनाई गई टीम लगातार पॉलीथिन का उपयोग करने वालों पर कार्यवाही की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews