Datia News : गणेश विसर्जन के दौरान कुंड में डूबे 7 बच्चे, 4 की मौत, तीन घायल

Datia News : गणेश विसर्जन के दौरान कुंड में डूबे 7 बच्चे, 4 की मौत, तीन घायल

Datia News : मध्य प्रदेश के दतिया जिले से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है जहाँ गणपति विसर्जन के दौरान 7 बच्चे कुंड में डूब गए। इसमें तीन बच्चियों समेत 4 की मौत हो गई। मृतकों की उम्र 16 साल से कम है। घटना मंगलवार शाम करीब 6.30 बजे की है।

यह है पूरी घटना

बता दें कि यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निआऊल बड़ेनिया में सिद्ध बाबा मंदिर परिसर में कुंड बनाया गया था। इसमें बच्चे प्रतिमा विसर्जित करने पहुंचे थे। मृत बच्चों में अंश पाल पिता ब्रजमोहन पाल, प्रतिज्ञा पाल पिता झाहर सिंह, कृष्णा पाल पिता रामहजुर पाल और आस्था पिता श्रीराम पाल शामिल हैं। वहीं दो बच्चों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। एक बच्चा जिला अस्पताल में भर्ती है। बाकी बच्चे सुरक्षित है।

ग्रामीणों के मुताबिक बच्चे हर साल इसी कुंड में गणेश विसर्जन के लिए ले जाते थे। जिसकी गहराई पहले करीब 5-6 फीट थी लेकिन बीते दिनों उसकी गहराई बड़ा दी गई थी। इस बात की जानकारी बच्चों को नहीं थी।

[dgv_vimeo_video id=”868378754″]

टीम गड्‌डे में करेगी सर्चिंग

एसपी प्रदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि निआऊल गांव में कुछ बच्चे गांव में ही एक गड्डे में घर में स्थापित किए हुए गणपति विसर्जन के लिए गए थे। संभवत: एक बच्चा उसी दौरान पैर फिसलने से डूब गया। उसे बचाने के लिए बाकी बच्चे भी उसमें गए थे। इसमें तीन लड़कियों समेत 4 की मौत हो गई। वहीं एहतियात के तौर पर एसडीओपी और होमगार्ड की एक टीम हमने घटनास्थल पर भेजी है। वो टीम गड्‌डे में सर्चिंग करेगी ताकि ऐसा न हो कि कोई और बच्चा उसमें फंसा हो।

दतिया से सत्येन्द्र रावत की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”868378539″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews