Datia News: मध्यप्रदेश के दतिया से बुरी खबर सामने आई है। बग्गीखाने की दीवार अचानक गिरने से 3 लोग उसके नीचे फंस गए हैं। कारण अभी भी अज्ञात है। रिपोर्ट के मुताबिक रेस्क्यू मिशन जारी है। सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ लग गई है। हादसे के कारण क्षेत्र में चिंता का माहौल है। बताया जा रहा है कि मलबे के नीचे कई मजदूर और दुकानदार फंसे हुए हैं। कुछ लोगों को बाहर भी निकाला गया है। जिसमें से कुछ की हालत गंभीर है।
[dgv_vimeo_video id=”786280961″]
कुछ लोग इसके लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण इतना बड़ा हादसा हुआ है, उनके द्वारा आसपास की दुकानों को खाली नहीं करवाया गया था। घायल मजदूरों को जिला अस्पताल में रेफ़र कर दिया है। जहां उनका इलाज होगा। रेस्क्यू टीम के साथ-साथ स्थनीय लोग भी घायल लोगों की मदद में जुटे हैं।
दतिया से सत्येन्द्र रावत की रिपोर्ट
