Datia News : 24 घंटे बाद मिला नहर में डूबे किशोर का शव, जानें पूरा मामला

mp news

Datia News : मध्य प्रदेश के दतिया जिले से एक खबर सामने आ रही है जहाँ राजघाट नहर में बीते शनिवार के दिन पैर फिसलने से डूबे किशोर का शव कड़ी मशक्कत और गोताखोरों की मदद से आज सुबह करीब 11 बजे घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर उपरायं गांव के पास मिला गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

यह है मामला

बता दें कि सीतापुर गांव निवासी अशोक जाटव का 15 वर्षीय बेटा अरुण अपने दोस्तों के साथ शनिवार दोपहर करीब 12 बजे गांव से निकली नहर में नहाने के लिए निकला था। अरुण को तैरना नही आता था, वह नहर के किनारे बैठ कर नहा रहा था। इसी दौरान उसका पैर स्लिप हुआ और वह नहर के पानी के तेज बहाव में बह गया।

गौरतलब है कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी तलाश की और आज सुबह सफलता मिल गई। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews