Datia News : दहेज उत्पीड़न मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Indore Dowry Case

Datia Dowry Harassment News : समाज में दहेज के लिए दुल्हनों को जला देने, मार देने जैसी घटनाएं होती रही हैं ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के दतिया जिले के इंदरगढ़ से आ रहा है जहाँ एक नवविवाहिता को उसके पति और ससुराल जनों ने 2 लाख रुपए नगद दहेज की मांग पूरी न करने पर बेघर कर दिया। विवाहिता के पिता ने शादी में सामर्थ्य अनुसार दान दहेज भी दिया। लेकिन अतिरिक्त 2 लाख रुपए ना देने पर नवविवाहिता को एक वर्षीय बेटी के साथ घर से भगा दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह है मामला

बता दें कि इंदरगढ़ निवासी 26 वर्षीय दीप्ति गोस्वामी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि, उसकी शादी 5 मई 2019 को भिंड के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक रहा। इसके बाद 23 अगस्त 2021 को बेटी हुई तो, ससुराल जनों ने दहेज में ओर दो लाख रुपए की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे।

पुलिस ने शुरू की जाँच

पीड़िता ने बताया कि जब डिमांड पूरी नहीं हुई तो ससुराल जनों ने मुझे घर से निकाल दिया। और फिर में अपने पिता के घर आ गई। इस पूरे मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने पति रामकुमार, ससुर जयनारायण, सास मुन्नीदेवी, दो देवर प्रमोद और गौरव के खिलाफ दहेज एक्ट का मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews