Datia News: लोकायुक्त टीम ने की कार्रवाई, प्रधान आरक्षक को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Datia News: लोकायुक्त टीम ने की कार्रवाई, प्रधान आरक्षक को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Datia News : मध्य प्रदेश के दतिया जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जब लोकयुक्त टीम ग्वालियर ने कार्रवाई करते हुए दुरसड़ा थाने के हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, प्रधान आरक्षक पर जमीन धोखाधड़ी मामले में धारा कम करवाने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

lokayukta action

जानें पूरा मामला

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आवेदक पूरन पटवा ने शिकायत की थी कि उसके भाई सूरज पटवा का स्थायी वारंट तामील करवाकर बगैर मारपीट के कोर्ट में पेश करने और अन्य धारा नहीं लगाने के बदले में आरोपी हरेंद्र सिंह ने उससे 50,000 रुपए मांगे थे।जिसके बदले 30 हजार पर बात बनी। तय रकम के अनुसार, आवेदक 10 हजार रुपए पहले ही दे चुका था। वहीं, आज बाकी की रकम लेते हुए लोकायुक्त की टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

आगे की कार्रवाई जारी

बता दें कि इस पूरी कार्रवाई में DSP विनोद सिंह कुशवाह, इंस्पेक्टर कवींद्र सिंह चौहान, ब्रजमोहन नरवरिया सहित अन्य सदस्य की सराहनीय भुमिका रही। फिलहाल, आरोपी को थाना सिविल लाइन दतिया ले जाकर लोकयुक्त टीम ग्वालियर द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews