Datia News: जसवंतपुरा गांव में अधेड़ ने जहर खाकर की आत्महत्या, पुलिस पर लगाए आरोप, वीडियो वायरल

viral video

Datia News : मध्य प्रदेश के दतिया जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक अधेड़ ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। हालत गंभीर होने पर आनन-फानन में परिजनों ने उसे ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए। जिन्होंने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसी बीच मृतक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो वायरल

दरअसल, मामला जसवंतपुरा गांव का है। जब आत्महत्या करने से पहले मृतक ने खुद का वीडियो वायरल किया। जिसमें उसने लांच थाना प्रभारी सविता शर्मा और एएसआई वीर सिंह दरोगा पर 25 हजार रुपए लेने का आरोप लगाया। साथ ही मृतक ने अपने परिवार के उत्तम, सरोज, पूजा, सुसीमा, चंद्रभान और राहुल पर भी झूठी रिपोर्ट करने का आरोप लगाया। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस डिपार्टमेंट में हड़कंप मचा हुआ है।

[dgv_vimeo_video id=”930994761″]

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान वीरेन्द्र जाटव के रुप में की गई है। फिलहाल, मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।  इधर, मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। इस वायरल वीडियो ने लांच पुलिस के भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी की पोल खोलकर रख दी है। अब देखना यह होगा कि आत्महत्या करने वाले किसान को कब तक न्याय मिलेगा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews