Datia News : जेलर बदलने के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था, राशन की कालाबाजारी, वीडियो वायरल

Datia News : जेलर बदलने के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था, राशन की कालाबाजारी, वीडियो वायरल

Datia News : दतिया का सेवड़ा जेल हमेशा सुर्खियों में रहता है यहाँ हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं कुछ समय पूर्व जेल प्रशासन ने सेवढा उप जेल में अनियमितताओं की शिकायतें मिलने पर जेल प्रभारी को हटा दिया था फिर भी यहां हालात नहीं बदले, जेल का खास वीडियो और सीसीटीवी सामने आया है जिसमें कैदी के परिजन जेल के मेनगेट के अंदर के कक्ष में कैदी से मुलाकात करते दिख रहे हैं।

यह है पूरा मामला

सेवढा उपजेल का एक सीसीटीवी भी सामने आया है सीसीटीवी में जेल के अंदर खडे वाहन में जेल स्टाफ खाद्य सामग्री रखते दिख रहा है गाडी में रखकर कैदियों के लिए आये राशन को बाजार में बेच दिया जाता है। ऐसा नहीं है कि यह सब चोरी छुपे हो रहा हो, बल्कि पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में होता है। जिससे कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि एमपी ब्रेकिंग नहीं करता है।
दतिया से सत्येन्द्र रावत की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”840945132″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews