Datia News : तीन चोरियों का खुलासा, नाबालिग आरोपी से सोने के जेवरात, कैश बरामद

Datia News : तीन चोरियों का खुलासा, नाबालिग आरोपी से सोने के जेवरात, कैश बरामद

Datia News : दतिया जिले की इंदरगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक नाबालिग बालक को गिरफ्तार कर तीन चोरियों का खुलासा किया है, पुलिस ने आरोपी बालक की निशानदेही से 12 तोले सोने के जेवरात बरामद किये हैं बालक ने दो और चोरियां करना स्वीकार किया है।

पुलिस ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 22 नवम्बर को हाकिम सिंह धाकड़ नामक फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वे जब इंदरगढ़ में पप्पू अग्रवाल की दुकान पर थे तब उनके पास मौजूद थैला जिसमें करीब 12 तोला सोने के जेवरात, जिनकी कीमत साढ़े छह लाख रूपए है कोई बालक चोरी कर ले गया है।

भरे बाजार में चोरी की घटना के बाद पुलिस एक्टिव हुई, पुलिस ने इंदरगढ़ से लेकर दतिया तक करीब एक सैंकड़ा सीसीटीवी कैमरे चैक किये, सीसीटीवी में एक संदिग्ध बालक दिखाई दिया जिसकी तलाश के लिए दतिया सहित गुना, शिवपुरी, राजगढ़ आदि जिलों में भी बालक की तलाश की गई ।

इसी दौरान पुलिस को तफ्तीश में थाना सिविल लाइन दतिया के गाँव वाजिनी का एक अपचारी बालक के बारे में मालूम चला , पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बाल अपचारी को पकड़ा और जब उससे पूछताछ की तो उसने 22 नवम्बर को 12 तोले सोने के जेवरात चोरी करना स्वीकार किया, पुलिस ने बालक के पास से सोने के जेवरात से भरा थैला भी बरामद कर लिया।

पुलिस ने जब बाल अपचारी यानि नाबालिग अपराधी से और पूछताछ की तो उसने सात महीने पहले की गई 60 हजार रुपये की चोरी और एक महीने पहले की गई एक अन्य चोरी करना भी स्वीकार किया, पुलिस ने चोरी किये 60 हज़ार रुपये बरामद कर लिए जबकि पिछले महीने की चोरी की रकम बरामद करना अभी शेष है।

[dgv_vimeo_video id=”783597488″]

[dgv_vimeo_video id=”783597746″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews