Datia News : अज्ञात कारणों के चलते युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या, जाँच में जुटी पुलिस

mp news

Datia Suicide News : मध्य प्रदेश के दतिया जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत बुंदेला कॉलोनी निवासी एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पीएम के लिए भेजा। और शव के बगल में पड़े हथियार को पुलिस ने जप्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह युवक कुश्ती का खिलाड़ी था और उसने कुश्ती में गोल्ड मेडल भी जीता था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह है पूरा मामला

बता दें कि गुरुवार सुबह करीब साढ़े दस बजे बुंदेला कॉलोनी में सनसनी फैल गई। यहां संजीव पाठक के 24 वर्षीय पुत्र विश्वजीत ने खुद के सीने में गोली दे ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फायर की आवाज सुन परिजन मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ युवक को देख उनके होश उड़ गए। इसके बाद मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस को घटना की सूचना दी गई। थोड़ी ही देर मे कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस ने शुरू की जाँच

पुलिस का कहना है कि, अभी आत्महत्या की वजह साफ नहीं है। जांच में पता चला है कि विश्वजीत कुछ दिन से तनाव में रहता था। उसका इलाज भी चल रहा था। अक्सर स्वजन से वह आत्महत्या करने की बात कहता रहता था। पुलिस ने मौके से कट्टा बरामद किया है। मौके पर युवक के परिजनों सहित कई लोग मोके पर मौजूद थे। मामले की जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews