Datia News : नहर में डूबने से गई युवक की जान, जानें पूरा मामला

Datia News : नहर में डूबने से गई युवक की जान, जानें पूरा मामला

Datia Accident News : मध्यप्रदेश के दतिया जिले के तपचोखरा में रविवार दोपहर 35 साल के युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बंटी नामदेव के रूप में की गई। इंदरगढ़ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह है मामला

बता दें कि घटना के बारे में मृतक के बड़े भाई ने जानकारी देते हुए कहा कि सुबह भाई अपने खेत पर खड़ी फसल की रखवाली के लिए निकला। इसी दौरान बीच रास्ते में नहर के पास से गुजर रहा था। पैर फिसल जाने के कारण वह पानी मे डूब गया। पास के खेतों में काम कर रहे हैं ग्रामीणों ने उसके चिल्लाने की आवाज सुनी। जिसके बाद खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर नहर के पास पहुंचे। इसके बाद उन्होंने नहर में गिरे बंटी को पानी से बाहर निकाला और इंदरगढ़ स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने बंटी को मृत घोषित कर दिया।

हाल ही ग्रामीणों ने इस बात की सूचना तुरंत परिजनों को दी। आननफानन में परिजन अस्पताल पहुंचे और बंटी को मृत पड़ा देखकर परिवार वाले दहाड़ मार कर रोने लगे। इसके बाद सूचना इंदरगढ़ पुलिस को दी गई। पुलिस अस्पताल पहुंची। पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews