जुए फड़ पर छापामार कार्रवाई, चार जुआरी गिरफ्तार,11हजार 120 रुपए जब्त

जुए फड़ पर छापामार कार्रवाई, चार जुआरी गिरफ्तार,11हजार 120 रुपए जब्त

दतिया, सत्येंद्र सिंह रावत। बुधवार को जिला पुलिस में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए जुआ फड़ पर छापामारते हुए चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही  11,120 रुपए और ताश के पत्ते की एक गड्डी विधिवत जब्त की है।

दरअसल, जिले में अवैध गतिविधियों व अपराधों पर रोक लागने के लिए और उपचुनाव पूर्ण लघु अधिनियम के तहत पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा ज्यादा से ज्यादा कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। जिसका पालन करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति एवं एसडीओपी सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन डीएसपी(p) अंजलि रघुवंशी के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन के पुलिस टीम द्वारा बुधवार को मुखबिर से सूचना पर झांसी बाईपास पर हीरा नगर कॉलोनी मैं राजेंद्र यादव की मकान में दबिश दी गई।

वहीं कुछ लोग रुपए पैसों का दाव लगाकर ताश पत्तों से जुआ खेल रहे थे। सूचना की तस्दीक की गई तो अनूप यादव पुत्र मुन्नालाल यादव उम्र 26 साल, निवासी तैतना हाल हीरानगर कॉलोनी राजेंद्र पुत्र मोहन यादव उम्र 30 साल, निवासी हीरा नगर कॉलोनी अरुण पुत्र दामोदर कुशवाह उम्र 21 साल , निवासी हीरा नगर कॉलोनी जितेंद्र सिंह पुत्र संतोष अहिरवार उम्र 30 साल , निवासी खाती बाबा कॉलोनी दतिया मौके पर पुलिस को आता देख भागने लगे। जिन्हें पुलिस टीम द्वारा बमुश्किल घेराबंदी कर पकड़ा गया व मौके पर ही धारा 13 जुआ एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई की गई और जुआरियों के कब्जे से 11,120 रुपए व ताश के पत्ते की एक गड्डी विधिवत जप्त की गई।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सिविल लाइन डीएसपी(पी) अंजलि रघुवंशी, सउनि. एसआर पालिया, आरक्षक राजकुमार, आरक्षक मनोज ,आरक्षक राजेंद्र सिंह ,,आरक्षक जसवंत सिंह ,आरक्षक चालक राघवेंद्र गुर्जर,, सैनिक शंकरलाल यादव,, सैनिक शिवराज सिंह जादौन,,एवं नगर रक्षा समिति सदस्य सौरभ शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews