दतिया में ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम कार्रवाई, हटाई अवैध गुमटियां, यहां ठेले वालों को करेंगे शिफ्ट

दतिया यातायात पुलिस ने नगर निगम के साथ मिलकर रिंग रोड से अवैध गुमटियों को हटाया है। अब इस स्थान पर ठेले वालों को शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। इससे मुख्य सड़क का यातायात व्यवस्थित किया जा सकेगा।
Datia

दतिया की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए अब यातायात पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस के साथ नगर पालिका की टीम भी संयुक्त रूप से काम कर रही है। अब नई व्यवस्था के तहत रिंग रोड स्थित भैरव मंदिर के पास अवैध रूप से रखी गई गुमटियों और अन्य सामान को हटाया गया।

यहां पर लंबे समय से लोहे की डब्बेनुमा गुमटियां रखकर संचालित की जा रही थी। इन्हें मौके से हटाकर नगर पालिका ने अपने कब्जे में ले लिया है। अभी यहां पर जो जगह खाली कराई गई है वहां पर सब्जी और अन्य सामान के ठेले लगाने वालों को व्यवस्थित रूप से शिफ्ट करने की योजना बनाई जा रही है।

कब्जे में ली गई गुमटियां

अपनी इस कार्रवाई के बारे में यातायात पुलिस का कहना है कि रिंग रोड पर रखी हुई कई गुमटियां लंबे समय से बंद पड़ी थी। यह जानकारी सामने नहीं आ पा रही थी कि इनके मालिक कौन हैं। यही वजह रही कि इन्हें मौके से हटाया गया। इतनी जल्दी सामान्य को नगर पालिका ने अपने कब्जे में ले लिया है।

ठेले वालों को शिफ्ट करने की योजना

इस कार्रवाई के बारे में बात करते हुए यातायात प्रभारी हिमांशु तिवारी ने बताया कि गुमटियां अवैध रूप से रखी गई थी। इनमें से कुछ कहा तो लंबे समय से संचालन भी नहीं हो रहा था। नगर पालिका के सहयोग से इन्हें कब्जे में ले लिया गया है। अब इस स्थान को मुख्य मार्ग पर जो सब्जी वाले ठेले लगाते हैं। उन्हें व्यवस्थित रूप से खड़ा करने के लिए लिया जाएगा। इससे मुख्य मार्ग का यातायात सुगम हो सकेगा।

मुख्य सड़क कराई जा रही खाली

यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मेन रोड को खाली कराना है। दर्शन भैरव मंदिर से पीतांबरा चौराहा तक मुख्य सड़क पर सब्जी और हाथ ठेले लगाए जाते हैं। इस वजह से सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है। ऐसे में ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी रहती है। गुमटी हटने से ठेले वालों को जगह मिलेगी और मुख्य सड़क भी खाली हो सकेगी।

Satendra Rawat
लेखक के बारे में
Satendra Rawat

12 वर्षों से दतिया और ग्वालियर में पत्रकारिता; प्रदेश के क्षेत्रीय चैनलों में कार्य.

विगत 12 सालों से पीताम्बरा माई की नगरी दतिया और ग्वालियर में पत्रकारिता कर रहे हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में रहते हुए काफी महत्वपूर्ण खबरों में सक्रिय रहे. इस दौरान मध्य प्रदेश के प्रमुख रिजनल चैनल्स के साथ ही लोकल चैनल्स में भी रहे.। View all posts by Satendra Rawat →
Follow Us :GoogleNews