Datiya news: अवैध खनन रोकने के लिए माफियाओं के रास्ते अवरुद्ध किए

Datiya news: अवैध खनन रोकने के लिए माफियाओं के रास्ते अवरुद्ध किए

दतिया, सत्येन्द्र रावत। वन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन माफियाओं को नदी पार ना आने देने हेतु उनके रास्तों में जेसीबी से गड्डे खुदवा दिए हैं। हिनोतिया वन क्षेत्र से हो रहें अवैध खनन को रोकने के लिए विभाग ने मार्ग पर जेसीबी गड्ढे करवा कर खननकर्ताओं के नदी तक पहुंचने वाले रास्ते को रोकने की कवायद शुरू कर दी है।

यहां भी देखें- Datiya news: दतिया में उड़ रहा स्वच्छता अभियान का मजाक, शहर में जगह-जगह फैली गंदगी

गोराघाट रेंज ग्राम हिनोतिया वनरेंज क्षेत्र में डीएफओ बृजेन्द्र श्रीवास्तव के निर्देशन में वन रेंजर शैलेन्द्र सिंह गुर्जर ने अपनी टीम के साथ वन क्षेत्र में इस कार्यवाही को अंजाम दिया। वन रेजर शैलेन्द्र सिंह गुर्जर ने इस बारे में बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने आगे बताया कि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। सूचना मिलने के तुरंत बाद वन क्षेत्र के कर्मचारियों को भेज कर सड़क को खुदवा कर मार्ग रोक दिया गया है।

यहां भी देखें- WEATHER UPDATE : मावठ की पहली बारिश से खिले किसानों के चेहरे, मौसम में ठंडक बढ़ी

उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र से किसी भी कीमत पर अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। अवैध खनन एवं परिवहन करने वालों को चेतावनी देते हुए उन्होंने आगे कहा कि यदि वह विभाग द्वारा खुदवाए गए गड्ढे को कोई भरने की कोशिश करता पाया गया तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्यवाही होगी।

यह भी देखें- Datiya news: नकली शराब पर सरकारी ठप्पे का भांडा फुटा

वन विभाग ने अवैध खनन को रोकने के लिए अपनी तरफ से करवाई तो कर दी है लेकिन देखना यह है कि इस कार्रवाई से खनन माफियाओं के रास्ते सचमुच रुकते हैं या वह कोई और रास्ता अपना लेते हैं। फिलहाल विभाग इस कार्यवाही को लेकर आश्वस्त नजर आ रहा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews