
दतिया, सत्येंद्र रावत। सीधी जिले में हुए दर्दनाक बस हादसे में लोगों की मौत के बाद परिवहन अधिकारी ने उड़नदस्ते ने गुरुवार को यात्री बसों की तबाड़तोड़ चेकिंग शुरू कर दी है। जिला परिवहन अधिकारी ने झांसी चुंगी रोड़ पर चेकिंग अभियान चलाया।
जिला परिवहन अधिकारी स्वाति पाठक ने बस संचालकों को बकाया टैक्स जमा न करने पर जुर्माना वसूला। परिवहन विभाग के अनुसार बस संचालकों पर 67 हजार रुपय टैक्स और 11 हजार पांच सौ चालान जुर्माना वसूला। लेकिन बस संचालकों द्वारा बकाया टैक्स जमा न करने पर दतिया परिवहन विभाग ने की कार्रवाई। परिवहन अधिकारी स्वाति पाठक ने बताया कि बसों की चैकिंग की जा रही है की बसों में ओवर लोड, क्षमता से अधिक यात्री भरकर ना ले जाएं और बसों में ओवर लोड यात्री भरने के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बसों की फिटनेस, परमिट की जांच करने के लिए अब निरंतर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

