भांडेर विधानसभा क्षेत्र के हर एक गांव का होगा विकास – डॉ नरोत्तम मिश्रा

भांडेर विधानसभा क्षेत्र के हर एक गांव का होगा विकास – डॉ नरोत्तम मिश्रा

दतिया, सत्येन्द्र सिंह रावत। मध्य प्रदेश शासन के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा रविवार को जिले की राजघाट कॉलोनी अपने निवास पर पहुंचे, जहां पर उपस्थित आम कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके पश्चात गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा भांडेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम उनाव पहुंचे, जहां पर उन्होंने भगवान बालाजी सरकार के दर्शन किए। इसके पश्चात गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने उनाव भाजपा कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के नेता देश के अंदर अराजकता फैलाकर देश को तोड़ना चाहते हैं। कांग्रेस के नेता आए दिन ऐसे भाषण दे रहे हैं जो कि आने वाले समय में देश को तोड़ने का काम करेगी।

भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के नेता हमेशा देश हित में काम करते हैं। आपके विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव में प्रदेश से कांग्रेस के नेता आएंगे और आपसे बड़े-बड़े वादे और घोषणाएं करके चले जाएंगे, लेकिन कोई भी वादा और घोषणा वह पूरा नहीं करेंगे। लेकिन भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता या नेता जो कहता है उसको पूर्ण करके ही दिखाता है। इसके पश्चात गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दांगी समाज की बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए, जहां पर दांगी समाज के सम्माननीय नागरिक जनों के द्वारा ग्रहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। ग्रहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दांगी समाज में उपस्थित समाज बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि दांगी समाज हमेशा समाज हित देशहित और विकास हित में काम करती है। दांगी समाज के नेता समाज के युवा देश की विचारधारा को लेकर राजनीति करते हैं। दांगी समाज के मान सम्मान को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। आप सभी समाज बंधुओं आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी का साथ दें, जिससे आपका क्षेत्र का विकास हो कार्यक्रम को पूर्व विधायक हजारीलाल दांगी भांडेर विधानसभा चुनाव प्रभारी माधव सिंह दांगी ने भी संबोधित किया।

साथ में पूर्व विधायक हजारीलाल दांगी, माधव सिंह दांगी, सुरेंद्र बिधौलिया, रक्षा संतराम सिरोनिया, पूर्व विधायक आशाराम अहिरवार, मंसाराम दांगी, अतुल भूरे चौधरी, योगेश सक्सेना ,, अवधेश पटेल, अरविंद दांगी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और दांगी समाज के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews