कोरोना संकट के बीच जन्मदिन नहीं मनाएंगे नरोत्तम मिश्रा, समर्थकों से की यह अपील

कोरोना संकट के बीच जन्मदिन नहीं मनाएंगे नरोत्तम मिश्रा, समर्थकों से की यह अपील

दतिया|सत्येंद्र रावत| मध्यप्रदेश में कोरोना संकट काल के बीच पूर्व मंत्री एवं दतिया विधायक डॉ नरोत्तम मिश्रा ने जन्म दिवस न मानने का फैसला किया है| उन्होंने  समर्थकों से जन्मदिन के अवसर पर बैनर पोस्टर, होर्डिंग, अखबार, टीवी चैनल पर विज्ञापन न देकर सेवा के संकल्प में जुटने कि अपील की है|

नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट करते हुए कहा “मैं अपने सभी मध्यप्रदेश और देश के स्नेहीजनों और शुभचिंतकों से विनम्र अपील करना चाहता हूं कि 15 अप्रैल को मेरे जन्मदिन के अवसर पर बैनर पोस्टर,होर्डिंग,अखबार,टीवी चैनल पर विज्ञापन न दिए जाएं और व्हाट्सएप और फोन पर भी शुभकामनाएं देने के बजाय सेवा के संकल्प में जुटे रहे”।

उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा -“देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने हमें वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस के साथ अपने कर्तव्य पालन के जो सुझाव दिए है, मेरे सभी शुभचिंतक, देवतुल्य कार्यकर्ता और पार्टी के साथी भी संयमित रहकर उन बिंदुओं का अक्षरशः अनुशासन का पालन करें”।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews