दतिया में किसानों के साथ हुई ठगी, आरोपियों ने खाते से हड़पी एक करोड़ से ज्यादा की रकम

Datia News

Datia News: मध्य प्रदेश के दतिया जिले में किसानों के साथ ठगी का मामला सामने आया है। जहां बड़ौनी इलाके में संचालित कियोस्क सेंटर के संचालक और ग्राम पंचायत सहायक सेक्रेटरी के द्वारा सैकड़ों किसानों के खाते में जमा रकम हड़प कर ली गई। बता दें किसानों के आधार कार्ड राशन कार्ड आदि एकत्रित कर अलग-अलग बैंकों में खाते खोले गए थे।

तकरीबन 400 किसानों से एक करोड़ से ज्यादा रकम की ठगी

आरोपियों ने ई केवाईसी अथवा एटीएम के नाम पर किसानों के खातों से रकम हड़प ली। इस पूरे मामले में तकरीबन 400 किसानों से एक करोड़ से ज्यादा की ठगी का मामला सामने आया है। यह पूरा मामला शातिर ठगी का है। ठगी के शिकार हुए किसानों ने दतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई और आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है। वहीं ASP दतिया, सुनील कुमार का कहना था कि मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित थाना प्रभारी को तथ्यात्मक जांच करने के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

[dgv_vimeo_video id=”889521272″]

[dgv_vimeo_video id=”889521779″]

[dgv_vimeo_video id=”889523024″]

दतिया से सतेंद्र रावत की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews