कांग्रेस की जनाक्रोश रैली पर कार्रवाई, विधायक समेत कई नेताओं पर एफआईआर

पूर्व विधायक

दतिया, सत्येन्द्र रावत। चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। इस बीच प्रदेश के दतिया में कांग्रेस द्वारा निकाली गई जन आक्रोश रैली में धारा 144 और कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने पर विधायक समेत कई कांग्रेसी नेताओ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि शुक्रवार को दतिया में कांग्रेस ने जन आक्रोश रैली निकाली थी । जिसमें पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, कमलेश्वर पटेल एवं गोविंद सिंह ने संबोधित किया। जनाक्रोश रैली के दौरान किला चौक पर सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने मुख्य मार्गों से पैदल मार्च निकाला। इस मामले में प्रशासन ने आयोजकों को धारा 144 और कोविड19 के नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाया और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है।

इन पर हुई एफआईआर

कांग्रेस जिलाध्यक्ष नाहर सिंह यादव, सेवढा विधायक घनश्याम सिंह, पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती, पूर्व मंत्री महेन्द्र बौद्ध, भानु ठाकुर, शिशुपाल यादव, रामू गुर्जर, मोहर सिंह कौरव, संघर्ष यादव, हाकिम यादव, सुरेश झा, गुरुदेव शरण गुप्ता, महेश गुलवानी, अभिषेक तिवारी, केपी यादव, केशव यादव, संग्राम यादव, अमन ठाकुर, मिंकु पाराशर सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुई एफआईआर।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews