सड़क पर घूम रहे कोरोना मरीज के पिता पर दर्ज एफआईआर

सड़क पर घूम रहे कोरोना मरीज के पिता पर दर्ज एफआईआर

सेवढ़ा, राहुल ठाकुर। दतिया जिले के सेवढ़ा में प्रशासन के अधिकारी सख्ती से कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew) का पालन कराने में लगे है। अधिकारियों द्वारा लोगों से लगातार घर में रहने की अपील की जा रही है। जहां नगर में समझाइश के बाद भी कोरोना संक्रमित मरीज के परिजन बाहर घूमते पाए गए। जिसकी जानकारी मिलते ही प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए सेंवढ़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें:-बैतूल : 104 वर्षीय बुजुर्ग ने महज 10 दिन में जीती कोरोना से जंग, सीएम ने दी शुभकामनाएं

जानकारी के अनुसार गुरुवार को सेवढ़ा नगर के वार्ड क्रमांक 12 में कोरोना संक्रमित मरीज पाया गया था। जिसके उपरांत प्रशासन द्वारा मरीज के घर को सेनेटाईज्ड कर, आवश्यक मेडिकल किट उपलब्ध कराकर पूरे परिवार को होम क्वारेन्टीन किया गया। साथ ही परिवार के सदस्यों को घर मे रहने की सलाह दी गई थी। बावजूद इसके मरीज के पिता घर से बाहर घूमते नजर आए, जिसकी सूचना पड़ोसियों ने अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही एसडीएम अनुराग निंगवाल ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। नायब तहसीलदार कल्पना कुशवाह और इन्सीडेण्ट कमाण्डर वार्ड टीम ने मरीज के पिता को घर से ना निकलने की चेतावनी देने के साथ ही सेवढ़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराई। बता दें कि पूर्व में वार्ड क्रमांक 06 बरहा रोड पर कोरोना कर्फ्यू के दोरोना किराना दुकान एंव एक जनरल स्टोर संचालित पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews