चलते ट्रक में अचानक लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

चलते ट्रक में अचानक लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

दतिया। सत्येन्द्र रावत।
ग्वालियर झांसी हाईवे के एनएच 75 पर सड़क पर चलते ट्रक में सुबह 4:30 बजे अचानक आग लग गई ।आग लगने का क्या कारण है अभी इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। वहीं ड्राइवर मौके से भाग गया है यह सारी घटना ग्वालियर (डबरा) दतिया के बीच गोराघाट थाना क्षेत्र का है ।जब ट्रक ग्वालियर की ओर जा रहा था तो उसमें किस तरह भीषण आग लगी इसका अंदाजा शायद हम नहीं लगा सकते ।लेकिन ट्रक के अंदर माचिस के बॉक्स भरे हुए थे जिस कारण से आग ने अपना भयानक रूप अख्तियार कर लिया ।जिससे कुछ समय के लिए पूरा हाईवे बंद हो गया

गोराघाट पुलिस एफआरबी के चालक गिर्राज एवं आरक्षक ईश्वर शर्मा ने मौके पर पहुंचकर हादसे को टालने के लिए दोनों तरफ के वाहनों को भी रोक दिया गया यह घटना लगभग 4:30 बजे की बताई जा रही है जब वह ट्रक दतिया से ग्वालियर की ओर जा रहा था तो गोराघाट थाने से महज 2 किलोमीटर दूर हाईवे एनएच 75 पर ट्रक को खड़ा कर ड्राइवर मौके से फरार बताए जा रहे हैं हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन लाखों रुपए का ट्रक एवं सामान जलकर खाक हो गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews