शारदीय नवरात्रि का पहला दिन : पीतांबरा पीठ पर लगा भक्तों का तांता

शारदीय नवरात्रि का पहला दिन : पीतांबरा पीठ पर लगा भक्तों का तांता

दतिया, सत्येन्द्र रावत। शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2021) की आज से शुरुआत हो चुकी है। वहीं हर जगह देवी मां के मंदिरों में भक्तों का आना शुरू हो गया है। इसी क्रम में दतिया (Datia) स्थित मां पीतांबरा पीठ (Maa Pitambara Peeth) में भी नवरात्रि के पहले दिन देवी मां के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लग गया। मां पीतांबरा माई एवं धूमावती माई के दर्शनों हेतु सुबह 4 बजे से ही भक्तों का पहुंचना प्रारंभ हो गया,  वहीं दर्शनार्थियों की लंबी लाइन देखने को मिली।

यह भी पढ़ें…फेरबदल के 45 दिन बाद भी नहीं मिला निरीक्षक को थाना, उपनिरीक्षक के हाथ थाने की कमान

बता दें कि कोरोन महामारी को देखते हुए मंदिर में गाइडलाइंस का पूरा ध्यान रखा गया और उसके अनुसार ही भक्तों को प्रवेश दिया गया और बिना साधना किए माई के दर्शन उपरांत बाहर निकाला गया। माई के दर्शन के लिए दर्शनार्थियों में श्रद्धा के आगे कोरोना वायरस के भय का प्रभाव भी नहीं दिखाई दिया। यहां लाखों श्रद्धालु देश-विदेश से माता के दर्शनों के लिए आते हैं, भक्तों का ऐसा विश्वास है यहां मन से मांगी हुई मुराद अवश्य पूरी होती है। आपको बता दें कि यहां भक्तों को मां के दर्शन एक छोटी सी खिड़की से ही होते हैं।

https://vimeo.com/625307703

https://vimeo.com/625308899

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews