Datia News: गोराघाट वन विभाग ने अवैध रेत डंपो को किया नष्ट, माफियाओं में मचा हड़कंप

Datia News: गोराघाट वन विभाग ने अवैध रेत डंपो को किया नष्ट, माफियाओं में मचा हड़कंप

Datia News : दतिया में गोराघाट वन विभाग ने अवैध रेत के डंपो के ढेरों पर कार्रवाई की। डीएफओ प्रियंशी सिंह राठौड़ के निर्देशन में वन परिक्षेत्र अधिकारी आमिर खान ने वन अमले के साथ गोरा कोटरा में रेत अवैध डंपो को नष्ट किया गया। इस दौरान टीम ने वन बीट में 70 ट्राली रेत डंपो ढ़ेर को मिट्टी में तब्दील कर दिया। जिससे रेत माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, डीएफओ द्वारा वनपरिक्षेत्र अधिकारीयों को सख्त निर्देश दिए गए कि अवैध परिवहन, उत्खनन या फिर अवैध रेत डंपो के भंडार मिले तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

वन परिक्षेत्र अधिकारी ने दी ये जानकारी

वन परिक्षेत्र अधिकारी आमिर खान ने बताया कि सिंध नदी से रेत निकालकर माफियों ने बड़ा रेत का अवैध डंप वन क्षेत्र की सीमा में बना लिया था। जिसकी सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी आमिर खान दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद लगभग 70 ट्राली रेत डंपो के ढेरों को जेसीबी की सहायता से रेत में मिट्टी मिलाकर नष्ट किया गया।

दतिया से सत्येन्द्र रावत की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews