गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस परिवार के साथ मनाई Diwali, कही ये बड़ी बात

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस परिवार के साथ मनाई Diwali, कही ये बड़ी बात

दतिया, सत्येन्द्र रावत।  दीपों का त्योहार दिवाली (Diwali 2022) हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Dr Narottam Mishra ) ने अपने विधानसभा क्षेत्र दतिया में प्रवास पर है। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में मुख्य बाजार में जनसंपर्क कर सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी और इस दौरान आम नागरिकों ने उनका स्वागत भी किया मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा आज दतिया पुलिस लाइन में पहुंचे और पुलिस के परिवारों के पास पहुंच कर आतिशबाजी कर दीपावली का त्यौहार मनाया।

डॉ नरोत्तम मिश्रा पुलिस परिवारों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा पुलिस जवानों की भी इच्छा होती है कि हम अपने घर जा कर दीपावली का त्यौहार हर्ष उल्लास के साथ मनाएं लेकिन वह अपने कर्तव्य के साथ ड्यूटी पर रहते हैं जिस वजह से हम सब दीपावली का त्यौहार मनाते हैं।

ये भी पढ़ें – Diwali पर बच्चों को आतिशबाजी की चोट से कैसे बचाएं, डॉक्टर की इन सावधानियों पर जरूर दें ध्यान

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि चाहे सुख की घड़ी हो या कोरोना जैसी महामारी पुलिस जवानों ने अपना कर्तव्य पूरी ईमानदारी से निभाया है। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए पुलिस जवानों के बच्चों के बीच फुलझड़ी जलाई। इस मौके पर दतिया पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर तथा दतिया के अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

[dgv_vimeo_video id=”763400578″]

[dgv_vimeo_video id=”763400800″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews