गृहमंत्री ने ने छात्र-छात्राओं को दिए निःशुल्क ड्रायविंग लायसेंस, दिव्यांग यात्रियों को यात्रा रियायत पत्र

गृहमंत्री ने ने छात्र-छात्राओं को दिए निःशुल्क ड्रायविंग लायसेंस, दिव्यांग यात्रियों को यात्रा रियायत पत्र

दतिया, सत्येंद्र रावत। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि 50 प्रतिशत सड़क दुर्घटनायें दुपहिया वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने एवं नशा कर वाहन चलाने से होती है। आज हमें संकल्प लेना होगा कि हम नशा करके वाहन नहीं चलायेंगे और दूसरे को भी नशा करके वाहन नहीं चलाने देंगे। गृह मंत्री शनिवार को परिवहन विभाग द्वारा बस स्टैण्ड पर आयोजित 32वें सड़क सुरक्षा अभियान के कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क पर वाहन चलाते वक्त लापरवाही करना, कोरोना से भी भयानक है। लोगों को सड़क पर चलते हुए सावधानियां बरतने एवं नियमों का पालन करने हेतु सड़क सुरक्षा अभियान के कार्यक्रम परिवहन विभाग द्वारा प्रदेश भर में संचालित किए जा रहे हैं। उन्होने कहा कि सावधानी एवं सतर्कता के साथ यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाये जिससे सड़क दुर्घटना में कमी आ सकती है। गृह मंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि जब मूक बधिर विद्यालय के छात्र-छात्राएं यातायात नियमों को समझ रहे हैं तो हमें इनसे शिक्षा लेकर सड़क पर चलते वक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस अवसर पर मूक बधिर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा कार्यक्रम के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं को कैसे रोका जा सके जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री ने 8 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ड्रायविंग लायसेंस प्रदान किये वहीं 6 दिव्यांग यात्रियों को यात्री बसों में किरायें में 50 प्रतिशत रियायत के पत्र भी दिए। इनमें अभिषेक दिनकर, शिवम् प्रजापति, रोशन खान, तमन्ना खान, विकास यादव, साहिल दांगी, रिषि अहिरवार, अमर प्रजापति, विशाल प्रजापति और सौरभ अहिरवार तथा सपना कुशवाहा, संगीता, आरती धाकड, राधिका चैबे, निधि चैबे, स्वाति राय, प्रीति अहिरवार, सोनू अहिरवार, बसंती जाटव, भान सिंह जाटव, अनिल दांगी, रामशरण कुशवाहा, अभिषेक दिनकर, रामकिशोर के शामिल है। इस अवसर पर वाहन चलाकों को हैल्मेट भी प्रदाय किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर संजय कुमार ने कहा कि सड़कों पर वाहन चलाते वक्त हमें नियमों का पालन कर सावधानी बरतनी होगी। कलेक्टर ने कहा कि गृह मंत्री के प्रयासों से दतिया जिले एवं नगर में सड़के बनाई गई है। इन सड़कों के बन जाने से आवागमन सुलभ एवं सुरक्षित हुआ है। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने कहा कि देश में टीवी, कैंसर रोग के बाद सबसे अधिक लोगों की मौत सड़क दुर्घटना के कारण होती है। इन सड़क दुर्घटनाओं को वाहन चलाते वक्त सावधानी एवं सतर्कता बरतकर इनमें कमी लाई जा सकती है। कार्यक्रम के शुरू में जिला परिवहन अधिकारी स्वाति पाठक ने आयोजन के रूपरेखा एवं उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 17 जनवरी से 18 फरवरी तक सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह बुद्यौलिया, पूर्व विधायक डाॅ. आशाराम अहिरवार, पूर्व विधायक प्रदीप अग्रवाल, डाॅ. रामजी खरे, श्री पंकज शुक्ला, विपिन गोस्वामी, प्रशांत ढेंगुला, डाॅ. सलीम कुरैशी, अतुल भूरे चौधरी, अमित महाजन, जीतू कमरिया, विनय यादव,डाॅ. राजू त्यागी, अंजू शर्मा, कुमकुम रावत, नेहा रजक सहित अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews