गृह मंत्री ने किया 10 करोड़ 42 लाख की लागत के 60 आवासों का लोकार्पण

गृह मंत्री ने किया 10 करोड़ 42 लाख की लागत के 60 आवासों का लोकार्पण

दतिया, सत्येंद्र रावत। मध्यप्रदेश के गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र (Dr Narottam mishra) ने झांसी ग्वालियर हाईवे के पास स्थित विशेष शस्त्र बल की 29वीं वटालियन दतिया में 10 करोड़ 42 लाख की लागत से निर्मित 60 आवास भवनों का लोकार्पण कर एसएएफ (SAF)के अधिकारियेां एवं जवानों को बधाई दी।

डाॅ. मिश्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बटालियन में जो पानी की समस्या है उसे दूर करने हेतु मंगलवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं ठेकेदार द्वारा कमाडेट से सम्पर्क कर दूर किया जायेगा। कार्यक्रम के शुरू में विशेष सशस्त्र बल 29वीं वटालियन के कमाण्डेट  मनोज कुमार श्रीवास्तव ने नवनिर्मित आवासों के संबंध में प्रकाश डालते हुए कहा कि एसएएफ के अधिकारियों और जवानों को आवास मिलने पर अब अपने परिवार को रखने में परेशानी नहीं आएगी। बल्कि और बेहतर तरीके से अपनी सेवायें दे सकेंगे।

गृह मंत्री द्वारा लोकार्पित किए गए 60 आवासों में 12 आवास अराजपत्रित पुलिस अधिकारियों के लिए जबकि 48 आवास आरक्षकों के लिए बनाये गए है। इस अवसर पर पूर्व विधायक आशाराम अहिरवार,  विपिन गोस्वामी, प्रशांत ढेंगुला, योगेश सक्सेना, जीतू कमरिया, पंकज गुप्ता, मुकेश यादव, सतीश यादव, आकाश भार्गव, सनत पुजारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews