
दतिया, सत्येन्द्र रावत। प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दतिया दौरे के दौरान जिला चिकित्सालय में 1 करोड़ 25 लाख की लागत की 3D मैमोग्राफी मशीन का उद्घाटन किया। साथ ही 10 आईसीयू और 10 नॉर्मल कुल 20 बैड के वार्ड का भी उद्घाटन किया।
सिंगरौली- प्रभारी मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने किया एनटीपीसी ताप विद्युत गृह का भ्रमण
दतिया जिला चिकित्सालय में इस मैमोग्राफी मशीन से महिलाओं को प्रोस्टेट में होने वाली गठान जो बाद में कैंसर का रूप ले लेती है, उसकी जांच हो सकेगी। इस मशीन के आने से महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने से पहले ही पता कर उपचार किया जा सकता है। इन दौरान गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण भी किया और लोगों का हालचाल जाना। इस मौके डॉ प्रदीप उपाध्याय प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
[dgv_vimeo_video id=”573424502″]
[dgv_vimeo_video id=”573424597″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

