
दतिया, सत्येंद्र रावत। राजनीति के मैदान में चौके छक्के लगाने वाले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra) खेल के मैदान में भी उतने ही माहिर हैं। दतिया में खेल स्टेडियम का शिलान्यास करने आए नरोत्तम मिश्रा ने यहां बल्लेबाजी की और पहली ही गेंद को मैदान से बाहर कर दिया।
गृहमंत्री विधानसभा क्षेत्र दतिया के ग्राम बड़ौनी में खेल स्टेडियम की सौगात देने पहुंचे थे। इस खेल स्टेडियम को देखकर वे काफी उत्साहित हुए और उन्होंने भी मैदान में उतरने का मन बनाया। खिलाडियों से हाथ मिलाते हुए नरोत्तम मिश्रा ने बल्ला थामा और गेंद खेलने से पहले प्रैक्टिस भी की। फिर पहली ही बॉल पर उन्होने छक्का मारा। उनके इस शॉट से वहां मौजूद लोगो में उत्साह फैल गया। करीब 60 लाख रुपए की लागत से बने स्टेडियम का शुभारंभ गृहमंत्री के क्रिकेट खेल से हुआ और सभी ने दुआ की कि यहां से प्रदेश को होनहार खिलाड़ी मिले।
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

