दतिया में बुलडोजर से अवैध हथियार किए गए नष्ट

दतिया में बुलडोजर से अवैध हथियार किए गए नष्ट

 DATIA  NEWS : पुलिस कंट्रोल रूम दतिया में सोमवार को जिले के विभिन्न अपराधिक मामले में जप्त अवैध हथियारों को बुलडोजर के द्वारा नष्ट किया गया।  पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा की मौजूदगी में माननीय न्यायालय के आदेश पर अवैध हथियारों को नष्ट करने की कार्रवाई की गई है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, दतिया एसडीएम ऋषि कुमार भी मौजूद रहे।

करीब चार हजार अवैध हथियारों को नष्ट किया

मंगलवार की दोपहर दतिया पुलिस लाइन की सड़क पर अवैध हथियारों को कुचलने के लिए बुलडोजर चलाया गया। नायब तहसीलदार जेपी श्रीवास्तव और आरआई रविकांत शुक्ला की मौजूदगी में सड़क बनाने वाले बुलडोजर ने करीब चार हजार अवैध हथियारों को नष्ट किया। इन अवैध हथियारों को नष्ट करने के लिए जहां उनके ऊपर बुलडोजर चलाया गया, वहीं इन हथियारों के साथ जब्त कारतूसों को नष्ट करने पुलिस लाइन में ही गड्ढा खोदा और गाड़कर नष्ट कर किया गया।

 पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा

[dgv_vimeo_video id=”841904347″]

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews