SDM लगे लाइन में, जानी वस्तुओं की विक्रय दर, दुकानदारों को चेतावनी

SDM लगे लाइन में, जानी वस्तुओं की विक्रय दर, दुकानदारों को चेतावनी

दतिया। सत्येन्द्र रावत। पूरे भारतवर्ष में लॉक डाउन घोषित करने के बाद से आज दूसरा दिन है। जिसके चलते लॉक डाउन का असर देखने को मिला। इससे पूर्व जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक वस्तु खरीदी के लिए निर्धारित समय के अनुसार लोग अपने-अपने घरों से सामग्री खरीदने के लिए निकले और दुकान पर पहुंचे। जहां सब्जी मंडी और किराना की दुकानो पर भीड़ रहीं। वहीं दूसरी तरफ अनुविभागीय अधिकारी ने दलबल सहित किराना स्टोर पहुंचकर स्वयं दुकानों में ग्राहकों की लाइन में लगकर आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी दर की हकीकत जानने की कोशिश की। इसमे कई दुकानदार निर्धारित दरों के बाद भी ग्राहकों को ऊंची दरों पर सामग्री बेच रहे थे। जिस पर एसडीएम ने दुकानदारों को हिदायत दी है।

लॉक डाउन के दूसरे दिन गुरुवार को सुबह-सुबह एसडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल तहसीलदारों, पटवारियों के साथ स्थानीय सब्जी मंडी प्रांगण एवं राजगढ़ चौराहे पर पहुंचे और राजगढ़ चौराहे पर खुली किराना की दुकान पर ग्राहकों के साथ लाइन में लगे। लाइन में लगकर उन्होंने यह जानने का प्रयास किया कि दुकानदार द्वारा आम ग्राहकों को लॉक डाउन की स्थिति में ब्लैक मार्केट करते हुए सामान को तथा आवश्यक वस्तुओं को अधिक दरों पर तो नहीं बेचा जा रहा है। जिसमें एसडीएम द्वारा इस परिपेक्ष में यह हकीकत सामने नजर आई कि दुकानदार ग्राहकों से न्यूनतम दर के बावजूद भी अधिक मूल्य वसूल रहे हैं। जिस पर दुकानदारों को एसडीएम द्वारा सख्त निर्देश करते हुए उन पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
गौरतलब है कि जब से पीएम नरेंद्र मोदी जी द्वारा पूरे भारतवर्ष को 21 दिनों के लिए लॉक डाउन घोषित किया गया है। तब से इसके परिपेक्ष में दुकानदारो द्वारा ब्लैक मार्केट एवं कालाबाजारी की स्थिति भी भाभी जा रही है। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने दुकानदारों को इस पर निर्देशित कर रहा है कि दुकानदार ग्राहकों से निर्धारित दर के अनुसार दुकानदारी करे। उसके बावजूद भी यह देखने में आ रहा है कि दुकानदार पैनिक शॉपिंग करने की स्थिति में ग्राहकों से अधिक मूल्य वसूल रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews